हरिद्वार
चमोली THDC सुरंग में बड़ा हादसा : पीपलकोटी परियोजना में दो लोको ट्रेनें टकराईं

चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित THDC परियोजना में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। सुरंग के भीतर मजदूरों को कार्यस्थल तक ले जा रहीं दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे करीब 50 मजदूर घायल हो गए।
हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, टक्कर के बाद सुरंग में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर दीपक नेगी ने घटना की पुष्टि की है।
प्राथमिक तौर पर हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकांश घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि कुछ पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।



