उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

तबादला:उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी

नैनीताल।उत्तराखंड में हाईकोर्ट ने जिला जज स्तर समेत बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।जानकारी के अनुसार नैनीताल हाईकोर्ट ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जैसे प्रमुख जिलों में न्यायिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है।

नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक, मजहर सुल्तान चेयरमैन, कमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल (देहरादून) को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (उत्तरकाशी), नीना अग्रवाल जज फैमिली कोर्ट (अल्मोड़ा) को जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रुद्रप्रयाग), मोनिका मित्तलको अतिरिक्त प्रधान जज, फैमिली कोर्ट, काशीपुर से प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (देहरादून) भेजा गया है.

इसके अलावा महेश चंद्र कौशिवा प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (देहरादून) को द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (देहरादून), अंबिका पंत प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (रुड़की) को एफटीसी/एडीजे (पॉक्सो) (उधम सिंह नगर) और रीना नेगी एडीजे, कोटद्वार को प्रथम एडीजे (रुड़की) ट्रांसफर किया गया है.

आशुतोष कुमार मिश्रा प्रथम एडीजे (उधम सिंह नगर) को द्वितीय एडीजे (रुड़की), धर्मेंद्र सिंह अधिकारीरजिस्ट्रार (न्यायिक) हाईकोर्ट को द्वितीय एडीजे (हल्द्वानी) भेजा गया है. जबकि, राजू कुमार श्रीवास्तव चतुर्थ एडीजे (हरिद्वार) को प्रथम एडीजे (उधम सिंह नगर) ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा रजनी शुक्ला एडीजे (पॉक्सो), देहरादून को एडीजे, कोटद्वार स्थानांतरण किया गया है.

अंजलि नोलियाल एडीजे, रानीखेत को एडीजे (खटीमा) भेजा गया है. विवेक श्रीवास्तव द्वितीय एडीजे, देहरादून को तृतीय एडीजे (देहरादून) और सविता चमोली द्वितीय एडीजे (हल्द्वानी) को एडीजे (पॉक्सो) (हल्द्वानी) ट्रांसफर किया गया है. मदन रामतृतीय एडीजे (देहरादून) को चतुर्थ एडीजे (देहरादून), मंजू सिंह मुंडे एडीजे खटीमा को एडीजे (पॉक्सो) (देहरादून) भेजा गया है.

अंजलि बेंजवाल चतुर्थ एडीजे (देहरादून) को पंचम एडीजे (देहरादून), धीरेंद्र भट्ट अतिरिक्त प्रधान जज-II, फैमिली कोर्ट रुड़की को रजिस्ट्रार (न्यायिक) हाईकोर्ट बनाया गया है. हाईकोर्ट ने सहदेव सिंह को जिला जज (रुद्रप्रयाग) से हटाकर प्रमुख सचिव (विधायी एवं संसदीय कार्य) के पद के लिए सिफारिश की गई है.

गुरुबख्श सिंह को जिला जज उत्तरकाशी से अध्यक्ष, वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण, उत्तराखंड के पद के लिए अनुशंसित किया गया है. अश्विनी गौड़ अपर सचिव (विधि) उत्तराखंड शासन के लिए अनुशंसित किए गए हैं. सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर के अधिकारियों में योगेंद्र कुमार सागर सचिव, डीएलएसए (उधम सिंह नगर) को सिविल जज (सीनियर) बागेश्वर भेजा गया है.

रिंकी साहनी सीजेएम देहरादून से सीजेएम (टिहरी), रवि प्रकाशसीजेएम नैनीताल सीजेएम (देहरादून), मोहम्मद याकूबसीजेएम टिहरी से सीजेएम (अल्मोड़ा), ऋतिका सेमवालसिविल जज (सीनियर) रुड़की से एसीजेएम (एनआईएक्ट) रुद्रपुर, संजय सिंहसीजेएम पिथौरागढ़ से प्रथम एसीजेएम (देहरादून), रवि शंकर मिश्रासिविल जज (सीनियर) विकासनगर से सीजेएम (नैनीताल) भेजा गया है.

शाची शर्मासचिव, डीएलएसए अल्मोड़ा से एसीजेएम (एनआईएक्ट), काशीपुर और अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ओएसडी/डिप्टी सेक्रेटरी सालसा से सिविल जज (सीनियर), विकासनगर भेजा गया है. आरती सरोहा सिविल जज (सीनियर), पिथौरागढ़ से एसीजेएम (एनआई एक्ट) देहरादून टांसफर किया गया है.

संजीव कुमार प्रथम एसीजेएम देहरादून से द्वितीय एसीजेएम देहरादून भेजा गया है. संदीप सिंह भंडारी द्वितीय एसीजेएम देहरादून से तृतीय एसीजेएम देहरादून ट्रांसफर किया गया है.आफिया मतीनसिविल जज (सीनियर) टिहरी से सिविल जज (सीनियर) अल्मोड़ा, अमित कुमारपंचम एडीजे (सीनियर) देहरादून से सिविल जज (सीनियर) रुद्रप्रयाग का ट्रांसफर हुआ है. आलोक राम त्रिपाठीसचिव डीएलएसए को टिहरी से सिविल जज (सीनियर) नैनीताल भेजा गया है.

मिथिलेश पांडे अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर) टिहरी से सिविल जज (सीनियर) टिहरी बनाया गया है. रविंद्र देव मिश्रा सिविल जज (सीनियर) अल्मोड़ा से चतुर्थ अतिरिक्त सिविल जज (उधम सिंह नगर) ट्रांसफर किया गया है. बीनू गुल्यानीअतिरिक्त सिविल जज (सीनियर) रुड़की से सिविल जज (सीनियर) रुड़की ट्रांसफर हुआ है.

शमा परवीन चतुर्थ अतिरिक्त सिविल जज उधम सिंह नगर को पंचम अतिरिक्त सिविल जज (उधम सिंह नगर) और सुमनसिविल जज (सीनियर) रुद्रप्रयाग को सीजेएम पिथौरागढ़ भेजा गया है. इसके अलावा रमेश चंद्रचतुर्थ एसीजेएम देहरादून से सिविल जज (सीनियर) पिथौरागढ़, भारती मंग्लानी पंचम अतिरिक्त सिविल जज, उधम सिंह नगर से पंचम अतिरिक्त सिविल जज (देहरादून) ट्रांसफर किया गया है।

 

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!