उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में डबल मिस्ट्री डेथ : एक युवक की संदिग्ध मौत, बुजुर्ग का सड़ा शव बरामद

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक रहस्यमयी हालात में मृत मिला। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर किसी भी तरह की चोट का निशान नहीं पाया गया, जिससे मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कनखल क्षेत्र में एक बुजुर्ग के सड़े-गले शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

रावली महदूद में 22 वर्षीय युवक संदिग्ध हालात में मृत

मूलरूप से शाहजहांपुर (उप्र) निवासी उमेश कुमार (22) अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में किराए पर रहता था। गुरुवार सुबह वह पत्नी के साथ ससुराल गया, लेकिन कुछ देर बाद पत्नी को वहीं छोड़कर खुद कमरे पर लौट आया और सो गया।

थोड़ी देर बाद जब पत्नी घर पहुंची तो उमेश ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी प्रतिक्रिया न मिलने से पड़ोसियों और मकान मालिक को बुलाया गया। कुंडी तोड़कर अंदर देखा गया तो उमेश बेहोशी की हालत में पड़ा था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सिडकुल पुलिस ने बताया कि—
“प्रारंभिक जांच में चोट का कोई निशान नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।”

कनखल में कमरे से 59 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिला

कनखल के सर्वप्रिय विहार कॉलोनी में गुरुवार शाम दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खोलने पर अंदर जसवीर सिंह (59) का सड़ा-गला शव मिला। वह मूल रूप से दिल्ली के गांधी नगर का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से हरिद्वार में अकेले किराए पर रह रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक शराब का नियमित सेवन करता था और आशंका है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी।

थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया—
“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मौत के कारणों की जांच जारी है।”

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!