हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार: बुग्गावाला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 32 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्ति अभियान के तहत बुग्गावाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने ग्राम सावनशेर के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32.60 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहबान पुत्र कुर्बान और नदीम पुत्र कबीर, दोनों निवासी ग्राम सिकरोड़ा, थाना भगवानपुर, के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पूछताछ में आरोपियों से बड़े ड्रग्स पैडलरों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32.60 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK17T8746) भी बरामद की है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक नवीन पंवार और हेड कांस्टेबल हरिओम शामिल रहे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!