ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार में नशा तस्करों पर एसटीएफ और ज्वालापुर पुलिस का बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत हरिद्वार में एसटीएफ/एएनटीएफ देहरादून, औषधि (ड्रग्स) विभाग और कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सराय रोड स्थित वैभव मेडिकल स्टोर का संचालक आकाश छाबड़ा अपने आर्य नगर स्थित फ्लैट से प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर 3 अगस्त को एसटीएफ/एएनटीएफ, औषधि विभाग और ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सुपर्णा अपार्टमेंट, आर्य नगर स्थित फ्लैट एवं बेसमेंट में खड़ी उसकी वैगन-आर कार (UK08U-3141) पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान घर, फ्लैट और कार से 200 बोतल प्रतिबंधित कोडीन फॉस्फेट सिरप बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आकाश छाबड़ा पुत्र सुरेश छाबड़ा, निवासी सुपर्णा अपार्टमेंट, आर्य नगर, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 545/2026 के तहत धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद वैगन-आर कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
संयुक्त पुलिस टीम में शामिल रहे:
एसटीएफ/एएनटीएफ देहरादून
निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा
उप निरीक्षक दीपक मैठाणी
हेड कांस्टेबल संदेश यादव
कांस्टेबल रवि पंत
कांस्टेबल दीपक चंदोला
कोतवाली ज्वालापुर
प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय
कांस्टेबल सुल्ताना बानो
औषधि (ड्रग्स) विभाग
औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी
औषधि निरीक्षक हरीश सिंह
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



