हरिद्वार

जिलाधिकारी का स्वच्छता अभियान: सफाई व्यवस्था सुधार को लेकर सक्रिय हुआ प्रशासन, कंट्रोल रूम में पहले दिन 17 शिकायतें दर्ज

हरिद्वार। जनपद में चल रहे वृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला​धिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में आमजन की शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं।
पहले ही दिन कंट्रोल रूम में कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 7 शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया है। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि स्वच्छता अभियान से जुड़े किसी भी सुझाव, शिकायत या समस्या के लिए कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8273371714 पर संपर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!