उत्तराखंडहरिद्वार

विजलेंस के छापे से हड़कंप : हरिद्वार तहसील परिसर में जिला पूर्ति अधिकारी के दफ्तर पर विजिलेंस का छापा

हरिद्वार। हरिद्वार तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर अचानक छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम तहसील परिसर पहुंची और जिला पूर्ति अधिकारी के दफ्तर में दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। फिलहाल कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ चल रही है और महत्वपूर्ण फाइलों व अभिलेखों को खंगाला जा रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजलेंस ने जिला पूर्ति अधिकारी के स्टेनों गौरव शर्मा को रिश्वत लेते पकड़ लिया है। छापा विभागीय अनियमितताओं और लम्बे समय से मिल रही  शिकायतों के आधार पर डाला गया है। विजिलेंस टीम ने कार्यालय से जुड़े विभिन्न रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है।
छापेमारी की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में आम लोगों और कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल विजलेंस की जांच जारी है विजिलेंस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!