उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

पुलिस अधीक्षक नगर अभय सिंह ने किया ज्वालापुर कोतवाली का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक नगर अभय सिंह ने आज कोतवाली ज्वालापुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी द्वारा कोतवाली पर नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक नगर ने थाने के मालखाना, भोजनालय, कार्यालय एवं परिसर का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण उपरांत उन्होंने सभी कर्मचारियों का सम्मेलन लिया और कुशल कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!