हरिद्वार

रक्तदान की आड़ में चल रहा था ‘खून का काला कारोबार’, लक्सर पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ़्तार

लक्सर/हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में कथित रूप से चल रहे अवैध ब्लड कलेक्शन के खेल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, ब्लड कलेक्शन से संबंधित उपकरण और दो वाहन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव-देहात के क्षेत्रों में बिना आवश्यक अनुमति के ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों से रक्त एकत्रित कर रहे हैं। आरोप है कि एकत्रित रक्त को ब्लड बैंक तक पहुंचाने के बजाय अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचने का प्रयास किया जा रहा था।
सूचना मिलते ही चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी ने क्षेत्र में तलाश शुरू की और चौकी भिक्कमपुर प्रभारी उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस टीम ने अलावलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली।
स्विफ्ट की डिग्गी में मिला 27 यूनिट रक्त
पुलिस ने स्विफ्ट कार संख्या UK-08-BL-3257 की डिग्गी में रखे आइस बॉक्स की तलाशी ली तो उसमें 27 यूनिट रक्त और 27 खाली ब्लड बैग मिले। इसके अलावा ब्लड यूनिट की जांच, माप एवं रक्त संग्रह से संबंधित उपकरण भी बरामद किए गए।
वहीं स्कॉर्पियो एन कार संख्या UP-20-CD-8085 से 04 ब्लड डोनर चेयर, डोनर फॉर्म बुक, वेट मशीन, अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र, स्लाइड का डिब्बा और हाथ बांधने वाली 04 बेल्ट बरामद हुईं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गांव-देहात में कैंप लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते थे और बिना आवश्यक अनुमति/लाइसेंस के रक्त एकत्रित कर रहे थे। मामले में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।
SSP नवनीत सिंह ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने कहा कि रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मामले में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 829/2026, धारा 18(सी), 27 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं 316(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
अनित सैनी, पुत्र राजेश कुमार, निवासी फतवा, थाना लक्सर, हरिद्वार।
शुभम कुमार, पुत्र जीतराम, निवासी ग्राम माड़ा बेला, पोस्ट चन्दपुरी कला, थाना खानपुर, हरिद्वार।
दुष्यन्त कुमार, पुत्र मदनलाल सैनी, निवासी सुरेन्द्र नगर कॉलोनी, आवास विकास, थाना कोतवाली सदर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
कावेन्द्र कुमार, पुत्र विजयपाल सिंह, निवासी निकट सद्भावना अस्पताल, हरतला, थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
दया सिंह, पुत्र ओमकार सिंह, निवासी ग्राम ईसमपुर ढाणा, थाना गीनौर, जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
27 यूनिट रक्त
27 खाली ब्लड बैग
बीपी मशीन — 01
एचबी मशीन — 01
ब्लड ग्रुप जांच संबंधी सामग्री
डोनर फॉर्म बुक — 01
अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र
स्लाइड का डिब्बा — 01
हाथ बांधने वाली बेल्ट — 04
वेट मशीन — 01
ब्लड डोनर चेयर — 04
ब्लड यूनिट मापने वाली वेट मशीन — 01
स्विफ्ट कार संख्या UK-08-BL-3257
स्कॉर्पियो एन कार संख्या UP-20-CD-8085
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रवीण सिंह कोश्यारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्सर
नितिन चौहान, व0उ0नि0, कोतवाली लक्सर
उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी
उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी
कानि0 किशोर नेगी
कानि0 जगत सिंह
कानि0 राजेन्द्र बिष्ट
कानि0 अरविन्द चौहान
कानि0 ध्वजवीर सिंह
कानि0 दिगम्बर सिंह
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है और आमजन के विश्वास से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!