हरिद्वार
ब्रेकिंग न्यूज़: ज्वालापुर के हरि लोक तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, रिक्शा सवार की मौत

हरिद्वार/ज्वालापुर।हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित हरि लोक तिराहे पर अभी-अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक रिक्शा सवार की मौत की खबर सामने आ रही है। मामला बिल्कुल ताज़ा बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रिक्शा किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हालात को संभालने में जुटी हुई है।
फिलहाल मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।



