उत्तराखंडहरिद्वार

सफलता : एसएसपी हरिद्वार के कड़े निर्देशों पर ज्वालापुर पुलिस का एक्शन, लाखों की कीमत की 31.10 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को 31.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी NDPS एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

                  कप्तान प्रमेंद्र डोबाल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दिनांक 16/17-12-2025 की रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने लालपुर के पार नहर पटरी, आम के पेड़ के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त रईस पुत्र सईद, निवासी ग्राम लादपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के कब्जे से 31.10 ग्राम स्मैक बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 723/2025, धारा 8/21/29 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

रईस पुत्र सईद
निवासी ग्राम लादपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण

31.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक

आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-305/2024, धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम

2. मु0अ0सं0-203/2024, धारा 8/21/60/27A/29 NDPS एक्ट

पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक रविंद्र जोशी

2. कांस्टेबल महावीर पुंडीर

3. कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!