Blog

आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

हरिद्वार। रियासत पुत्र नूरहसन निवासी मौहल्ला पांवधोई बड़ी सड़क ज्वालापुर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखकर अवगत कराया कि मेेरे द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में मु.अ.सं. 0463/2024 सरकार बनाम समून आदि, अन्तर्गत धरा 323, 341, 506 आईपीसी धराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। परन्तु बीते तीन माह बाद भी कोतवाली ज्वालापुर की पुलिस द्वारा आज तक उपरोक्त मामले में किसी भी अभियुक्त के विरूद्ध कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी है। रियासत ने पत्र में बताया कि उलटा कोतवाली ज्वालापुर पुलिस लगातार मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज अभियुक्तों के साथ फैसला करने का दबाव बना रही है। जिसके चलते में तंग व परेशान हो गया हूँ। रियासत ने पत्र के माध्यम से एसएसपी से गुहार लगाते हुए उपरोक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराने के आदेश कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को देने की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही से प्रार्थी को न्याय मिल सकेगा।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!