उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

दुस्साहस: अलसुबह महिला से लूट, व्यपारी पर झोंका फायर!

बदमाशों की तलाश मे जुटी पुलिस...

हरिद्वार। डकैती के मामले मे एसटीएस और हरिद्वार पुलिस उलझी ही थी कि अब एक महिला से अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर चैन लूट ली। ज़ब एक व्यपारी बदमाशों को पकड़ने गया तो उन्होंने उस पर भी फायर झोंक दिया। वही, मौक़े पर पहुंची पुलिस आरोपियों की धरपकड़ मे लग गयी है।

जानकारी के अनुसार अलसुबह 7 बजे करीब ज्वालापुर क्षेत्र के अवदूत मंडल आश्रम के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने आर्य नगर गली नंबर 3 निवासी एक महिला से तमंचे के बल पर चैन लूट ली। ज़ब स्थानीय व्यपारी मुकेश सैनी बदमाशों को पकड़ने गए तो उनके ऊपर भी फायर झोंक दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए। मामले की सुचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौक़े पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश मे जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!