Blog

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, हरिद्वार से वीरेंद्र व नैनीताल से जोशी मैदान में

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 46 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को हरिद्वार व प्रकाश जोशी को नैनीताल सीट से मैदान में उतारा गया है।

सूची में मध्य प्रदेश की 12, उत्तर प्रदेश की नौ, तलिमनाडु की आठ, महाराष्ट्र की चार, राजस्थान की तीन, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की दो-दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार और मिजोरम की एक-एक लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!