Blog

राममंदिर निर्माण का श्रेय पीएम मोदी, सीएम योगी को : आलोक गिरी

श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

हरिद्वार। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि सारा भारत राममय हो गया है। लोग बेसब्री से 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम अपने घर में विराजमान होंगे। इसका श्रेय भारत के पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी को जाता है।
बताते चलें कि गुरुवार को जगजीतपुर- जमालपुर रोड पर फुटबॉल ग्राउंड के समीप स्थित श्री बालाजी धाम सिद्धबलि हनुमान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में स्वामी आलोक गिरी महाराज एवं भाजपा पार्षद एवं बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र राणा की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर भाजपा पार्षद नागेन्द्र राणा ने कहा कि अयोध्या में आयोजित भगवान श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देशभर के मंदिरों में साफ सफाई का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी तक लोग अपना कामकाज छोड़कर रामकाज में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर तृतीया की शक्ति केंद्र की संयोजक विमला ढोढ़ियाल 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में गूरुवार को कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पहुंचकर सफाई अभियान के साथ कीर्तन भजन में भाग लिया। सफाई अभियान में राजीव कुमार गुप्ता, विस्तारक , रानीपुर विधानसभा, विमल ढोढ़ियाल शक्ति केंद्र संयोजक, रीता चमोली जी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, रेनू शर्मा जिला मंत्री व मंडल प्रभारी चौक बाजार मंडल महिला मोर्चा, मनु रावत जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, शर्मिला बगवाड़ी जिला मंत्री महिला मोर्चा, राकेश धीमान शक्ति केंद्र संयोजक जगजीतपुर तृतीया, अरुण कुमार बूथ अध्यक्ष 67, शालिनी यादव मंडल मंत्री, सुचित्रा ध्यानी मंडल मंत्री, आचार्य पुरुषोत्तम गोदियाल जी भाजपा कार्यकर्ता, सुनीता राणा पवार पूर्व प्रधान, उमा धीमान कार्यकारिणी सदस्य, मनकामेश्वर गिरी, प्रांजल शर्मा, आशीष पंत, दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!