एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

महिला मित्र संग होम स्टे में ठहरे युवक की हत्या, तो थानो मार्ग पर मिला युवती का का शव

देहरादून। जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र के भट्टा गांव के पास एक होमस्टे में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मसूरी के भट्टा गांव के पास स्थित एक होमस्टे में एक युवती सहित तीन लोगों ने कमरा बुक किया था। आज रविवार को एक युवक व युवती अपने तीसरे साथी की हत्या कर शव को बेड के नीचे छुपा कर फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
क्षेत्राधिकार मसूरी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान कपिल चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई है, मृतक एक युवती सहित अपने 2 अन्य साथियों के साथ भट्टा गांव के पास एक होमस्टे में रुका था रविवार को युवक की किसी धारदार हथियार से हत्या कर एक युवक व युवती फरार हो गए है जिनको जाते हुए सीसीटीव में देखा गया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वहीं दूसरी और जनपद के ही थानों मार्ग के पास एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक युवती के सर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!