उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार
जटवाड़ा पुल पर बड़ा हादसा, गंगा में डूबे चंडीगढ़ के चार युवकों के शव बरामद

हरिद्वार। जटवाड़ा पुल क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गंगा नदी में चार युवकों के डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
संयुक्त अभियान के दौरान चारों युवकों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां आवश्यक चिकित्सीय कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चारों युवक चंडीगढ़ के निवासी थे।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिटी तथा ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।
रेस्क्यू अभियान में शामिल टीम:
- टीम प्रभारी – एएसआई अतुल सिंह
- हेड कांस्टेबल नरेंद्र नेगी
- हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह रावत
- हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह
- गोताखोर जानू पाल
- गोताखोर मनोज बहुखंडी
- उपनल गोताखोर चिराग अरोड़ा
- वाहन चालक मनमोहन सिंह नेगी



