उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

ज्वालापुर कोतवाली में महिला पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा की हुई सराहना

हरिद्वार| जनपद हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा गया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह

प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा तथा एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा और कठिन परिश्रम की प्रशंसा की।

अधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने सम्मान मिलने पर प्रभारी निरीक्षक और वरिष्ठ उपनिरीक्षक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों और घटनाओं की रोकथाम के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाएगा।

महिला पुलिसकर्मियों ने यह भी कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली ज्वालापुर में तैनात सभी महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!