होली का तोहफा: 13 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति, 8 को तत्काल बनाया गया सीओ

देहरादून। होली के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के एक दर्जन से अधिक निरीक्षकों को बड़ी सौगात मिली है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 13 पुलिस इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देते हुए पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) बनाया गया है। इनमें से 8 निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पदोन्नति दी गई है, जबकि 5 निरीक्षकों को परिणामी पदोन्नति प्रदान की जाएगी।
नागरिक पुलिस संवर्ग से इंस्पेक्टर चंद्र मोहन, भावना केंथोला, होशियार सिंह, देवेंद्र सिंह, चंचल शर्मा और अंजना नेगी को पदोन्नत किया गया है। वहीं पोषक संवर्ग से इंस्पेक्टर संतोष कुमार तथा दलनायक संवर्ग से इंस्पेक्टर वेद प्रकाश को भी तत्काल प्रभाव से सीओ पद पर पदोन्नति दी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक उमेश कुमार, नदीम अतहर, राजेश शाह, प्रदीप पंत एवं संजय कुमार उप्रेती को परिणामी पदोन्नति दी गई है। इस निर्णय से संबंधित अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है।



