उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार
सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाया तो पहुँची पुलिस, 22 हुड़दंगी दबोचे

ज्वालापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों और होटल-ढाबों में शराब पीकर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने जोरदार कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने गठित टीमों के साथ सब्जी मंडी, गंग नहर पटरी व सड़क किनारे दबिश देकर 22 लोगों को मौके से पकड़ लिया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5500 संयोजन शुल्क वसूला गया। साथ ही भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर न शराब पीने और न पिलाने की सख्त चेतावनी दी गई।
पुलिस का साफ संदेश है—सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाया तो कार्रवाई तय है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



