उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

अपराधियों पर कप्तान का प्रहार, इनामी आरोपी गिरफ्तार

नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन

हरिद्वार| जिले की कमान संभालते ही नए और तेजतर्रार पुलिस कप्तान नवनीत सिंह आईपीएस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। इसका ताजा उदाहरण थाना सिडकुल क्षेत्र में देखने को मिला, जहां धोखाधड़ी के एक इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

फोरेक्स ट्रेडिंग और सेर्मस की खरीद-फरोख्त के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहित अग्रवाल को पुलिस ने गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2024 से लगातार ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। इस मामले में शिकायतकर्ता राकेश कुमार की तहरीर पर थाना सिडकुल में मुकदमा संख्या 281/24 धारा 406, 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की लगातार फरारी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था तथा न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी कराए गए थे।मुखबिर तंत्र की मदद और लगातार दबिशों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को थाना वेव सिटी, गाजियाबाद से दबोचने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नए कप्तान के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
मोहित अग्रवाल पुत्र सीताराम अग्रवाल, निवासी इवोनी ग्रीन अपार्टमेंट, शाहपुर बम्हेटा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद (उ.प्र.), उम्र 42 वर्ष।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,
वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर,
उप निरीक्षक सुभाष रावत,
हेड कांस्टेबल आफताब।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!