उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

राजभवन घेराव को लेकर दिनेश कुमार ने भरी हुंकार, परेड ग्राउंड में जुटेगी भारी भीड़

हरिद्वार।ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार को राजभवन के घेराव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए अपने निज निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दिनेश कुमार

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 16/02/2027 को राजभवन घेराव के लिए सभी लोग एकजुट होकर परेड ग्राउंड में एकत्रित होंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस रैली को सफल बनाएं।

73f7c581-e5f5-4b88-8787-6db1d22a8814

दिनेश कुमार ने कहा कि यह आंदोलन जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है और जनता की एकजुटता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में मौजूद लोगों ने देहरादून चलने के लिए पूर्ण समर्थन और बड़ी संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख रूप से श्री चौ. बलजीत सिंह, श्री सुखलाल, श्री रणधीर सिंह, श्री बलबीर सिंह, श्री मनजीत सिंह, श्री चन्द्रपाल, मांगे राम, अवनीश कुमार, प्रदीप सिंह, मुकेश कुमार, मुनेश कुमार, देश कुमार, सतीश कुमार, सारांग कुमार, वैभव, गौरव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में दिनेश कुमार ने कहा कि कल की रैली ऐतिहासिक होगी और परेड ग्राउंड में उमड़ने वाली भीड़ यह साबित करेगी कि जनता अब अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर चुकी है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!