उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

राजधानी में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फ़ेरबदल : देहरादून–हरिद्वार समेत कई जिलों के कप्तान बदले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए। आदेश में कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।


राजधानी देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे अहम जिलों की कप्तानी में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा अपराध एवं यातायात, सीआईडी, अभिसूचना और पीएसी जैसे महत्वपूर्ण विंग में भी फेरबदल किया गया है।
शासन स्तर पर हालिया कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह कदम अहम माना जा रहा है। आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!