हरिद्वार
रॉन्ग साइड व ओवरस्पीड का कहर: हरिद्वार–लक्सर हाईवे पर ऑटो–कार की भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत

हरिद्वार। हरिद्वार–लक्सर हाईवे पर कटारपुर पुलिया के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चली गई और सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि कार चालक विकास कुमार , ऑटो चालक आस मोहम्मद, और सवारी चरण सिंह की मौके पर मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया । पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



