उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

ऑपरेशन लगाम: पाँच हुड़दंगियों पर श्यामपुर पुलिस ने कसा शिकंजा

हरिद्वार। जनपद में कप्तान डोबाल के आदेश पर ऑपरेशन लगाम को गति देते हुए श्यामपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही।

जहाँ बीते रविवार को थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के निर्देशन में एक काली स्कॉर्पियो को शीशों पर ब्लैक फ़िल्म लगे होने पर सीज किया गया था वहीं अब एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित आर्यन होटल के पास हुड़दंग कर रहे पाँच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।


जानकारी के अनुसार श्यामपुर पुलिस को सुचना मिली कि कुछ युवकों द्वारा नशे की हालत में सरेराह झगड़ा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष द्वारा एक टीम मौके पर रवाना किया गया ।जिसके बाद पुलिस आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया बता दें की आरोपियों के झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पुलिस द्वारा पाँचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कप्तान डोबल के ऑपरेशन लगाम की जमकर हो रही प्रशंसा

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल

कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान को स्थानीय जनता का भरपूर समर्थन और प्रशंसा मिल रही है। आम नागरिकों का कहना है कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल मजबूत होगा।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1- गौरव पुत्र पप्पू निवासी ग्राम कांगडी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,
2- शुभम पुत्र श्री संतीष सिह निवासी ब्रहमपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष,
3- बाँबी पुत्र चमनलाल निवासी लोधामण्डी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
4- दीपक पुत्र सतीश कुमार निवासी लोधामण्डी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष
5- नितिन पुत्र जितेन्द्र कश्यप निवासी ब्रहमपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

पुलिस टीम
SSI मनोज रावत
है0का0 अनिल कुमार
हे0का0 52 रविन्द्र गौड
का0 744 राजेन्द्र सिंह नेगी
का. राहुल देव
का. अनिल रावत

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!