उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

रानीपुर पुलिस की तेज कार्यवाही : झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपी 24 घण्टे में गिरफ्तार

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीने की घटना का खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में छीना गया POCO मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।

मामला:
दिनांक 21.11.2025 को वादी अमरचन्द्र पुत्र बटेश्वर लाल, निवासी पवनपुत्र कॉलोनी, ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल ने पुलिस को सूचना दी थी कि 20.11.2025 को बैरियर नंबर 06 के पास दो अज्ञात युवक उनका POCO मोबाइल झपट्टा मारकर ले गए। शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, पतारसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22.11.2025 की रात्रि में जमालपुर नहर पटरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. प्रवेज पुत्र शमशाद, निवासी जमालपुर खुर्द, कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष

2. समीर पुत्र मोहम्मद अली, निवासी गांधी आश्रम के पास थाने की पुलिया, स्योहारा, जिला बिजनौर (उ.प्र.), उम्र 20 वर्ष

बरामदगी:

एक POCO मोबाइल फोन (छीना गया)

आरोपियों का खुलासा:
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए छीना-झपटी की घटनाएँ करते हैं। 20.11.2025 को उन्होंने बैरियर नंबर 06 के पास वादी का मोबाइल छीना था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी समीर ने मोबाइल का सिम गंगनहर में फेंक दिया था। दोनों मोबाइल बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने घटना में उनकी संलिप्तता पाए जाने पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!