उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

सफलता: ₹5000 का इनामी मोहसिन आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे, फरारी का खेल खत्म

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹5000 के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की सतर्कता और रणनीति के आगे उसकी चाल नहीं चल सकी।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मोहसिन पुत्र इकबाल अहमद (उम्र 28 वर्ष), निवासी छिबरामऊ (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 84/26 में नामजद था। मामला 5 मार्च 2026 को दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। उनके सख्त निर्देशों और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के चलते सिडकुल पुलिस ने इस मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखी।
थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए और मोबाइल सर्विलांस की मदद से लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी। उनकी कुशल रणनीति और टीम के समन्वय का ही परिणाम रहा कि लंबे समय से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
18 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने चीतल डेरी के सामने मैदान, सिडकुल क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
इस सफलता को पुलिस की सतर्कता, मेहनत और बेहतर समन्वय का परिणाम माना जा रहा है। उच्च अधिकारियों ने भी टीम की सराहना करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की है।
पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष अजय शाह
उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक
हेड कांस्टेबल संजय

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!