उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

ज्वालापुर में पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 5 बाइक बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार

हरिद्वार।  ज्वालापुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। SSP नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों और कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी चन्द्रभान सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले शातिरों पर करारा प्रहार करते हुए 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वादी आनन्द कुमार निवासी सुभाष नगर व वादिया रानी निवासी सराय ज्वालापुर की तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर में मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP नवनीत सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर कोतवाल चन्द्रभान सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय करते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया।
लगातार प्रयासों के बाद 17 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने नहर पटरी स्थित रेगुलेटर पुल के पास से 2 संदिग्धों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर बहादराबाद नहर पटरी मार्ग की झाड़ियों से 4 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।
बरामद 5 मोटरसाइकिलों में से 2 के संबंध में पहले से कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य 3 के बारे में अलग-अलग थानों/जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। प्रकरण में BNS की धारा 317(2) और 3(5) की बढ़ोतरी की गई है।
SSP नवनीत सिंह की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और कोतवाल चन्द्रभान सिंह की सक्रिय कार्यशैली के चलते क्षेत्र में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल बना हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी:
• सोनू राठी (जिला जींद, हरियाणा)
• प्रवीण कश्यप (खड़खड़ी, हरिद्वार)
बरामदगी:
• 2 स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर क्षेत्र)
• बजाज CT 100
• हीरो स्प्लेंडर (काला-नीला)
• हीरो स्प्लेंडर (नीला-काला, UK08M7097)

पुलिस टीम:
उप निरीक्षक मनीष भंडारी, अपर उप निरीक्षक प्रताप शर्मा, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, कांस्टेबल आलोक नेगी, कांस्टेबल कपिल कुमार व कांस्टेबल मनोज डोभाल की टीम ने इस कार्रवाई को सफल बनाया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!