हरिद्वार

दर्दनाक : तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय रजिया की मौके पर दर्दनाक मौत

बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रजिया निवासी मंगलौर के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के अनुसार रजिया अपने देवर के साथ बाइक से ज्वालापुर से मंगलौर जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर जय मैक्सवेल अस्पताल के पास पहुंची, तभी ज्वालापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के पीछे बैठी रजिया सड़क पर गिर गई और बस के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!