उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

धामी सरकार की बड़ी सौगात : विकास योजनाओं और कुम्भ-2027 के लिए ₹256 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं एवं कुम्भ मेला-2027 से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं के लिए ₹256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन, सड़क निर्माण, पेयजल योजनाओं और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रत्येक जनपद को राहत एवं बचाव मद में ₹3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹5 करोड़ तथा तैयारी एवं क्षमता विकास मद में ₹2 करोड़ की राशि प्रदान की गई है। इस प्रकार प्रत्येक जनपद को कुल ₹10 करोड़ दिए गए हैं। इस क्रम में कुल ₹130 करोड़ अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति दी गई है।
इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में नॉन एसडीआरएफ मद के अंतर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु प्रत्येक जनपद को ₹2 करोड़ दिए जाने के क्रम में कुल ₹26 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण हेतु ₹2.72 करोड़, पशुलोक बैराज मार्ग के सुधार कार्य हेतु ₹2.13 करोड़ तथा बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण हेतु ₹1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के पित्थूवाला शाखा क्षेत्र में कमला पैलेस एवं जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राइजिंग मेन एवं वितरण प्रणाली कार्यों के लिए ₹20.37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।
वहीं SASCI कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹39.86 करोड़, चमोली के पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹24.38 करोड़ तथा टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹9.73 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने रुड़की नगर निगम क्षेत्र में सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम “शहीद चौक” रखे जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!