उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

पुलिस के बाद अब विजिलेंस की राजस्व विभाग मे छापेमारी से मची अफरा-तफरी!

अब संग्रह अमीन और चपरासी क़ो रिश्वत लेते पकड़ा, हरिद्वार का मामला...👆

हरिद्वार। विजिलेंस द्वारा पुलिस के बाद अब राजस्व विभाग में रिश्वत लेते हुए संग्रह अमीन और एक चपरासी क़ो रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। और दोनों से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद उनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई भी की जाएगी।

 

जानकारी के अनुसार मामला लक्सर क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां, एक मामले में रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने संग्रह अमीन और उसके चपरासी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभी दोनों से विजिलेंस की टीम पूछताछ कर रही है। विजिलेंस के अधिकारीयों के मुताबिक टीम ने रिश्वत लेते हुए संग्रह और चपरासी को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही विस्तृत मामले की जानकारी साझा की जाएगी। वहीं पुलिस के बाद अब राजस्व विभाग में रिश्वत लेते हुए दो आरोपियों के गिरफ्तार होने से अफरा-तफरी की स्थिति मची हुई है।

नोट: अन्य जानकारी के लिए प्रतीक्षा करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!