Blog

मेट्रो हॉस्पिटल में मरीज की मौत से गुस्साए परिवार वालों ने जमकर काटा हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

हरिद्वार। जनपद के सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित मेट्रो हॉस्पिटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मरीज के साथ आए परिजनों द्वारा मरीज का इलाज कर रहे एक डॉक्टर पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही के चलती मरीज की जान लेने का आरोप लगाते हुए अस्पताल मे जमकर हंगामा काटा। जिसके सिडकुल पुलिस द्वारा मोके पर पहुंच परिजनों को शांत कराया गया और मामले की जानकारी की गई।

जानकारी के अनुसार श्यामलाल निवासी ज्वालापुर पीठ बाजार को लीवर में खराबी होने के चलते सिडकुल स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। श्यामलाल का इलाज कर रहे डॉक्टर ने सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी उन्हें सही जानकारी नहीं दी। साथ ही इलाज मे भी लापरवाही करता रहा। जिसके बाद परिजनों द्वारा मामले की शिकायत प्रबंधक को की गई। जिसके बाद अस्पताल के प्रबंधन द्वारा उनको आश्वासन देते हुए बात को टाल दिया। जिसके बाद सोमवार को श्यामलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। श्यामलाल के बेटे ने बताया कि 15 दिन से अधिक हो जाने के बाद भी कोई डॉक्टर मरीज को देखने तक नही आया और हालात सुधारने के बजाए बिगड़ने लगी थी। वही, मामले की सुचना मिलने के बाद सिड कुल पुलिस मौक़े पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!