
हरिद्वार। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने अनुशासन, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस उत्तराखंड महोदया ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
भव्य परेड में दिखा पुलिस बल का अनुशासन और समर्पण

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में पुलिस जवानों ने शानदार अनुशासन और एकजुटता का प्रदर्शन किया। परेड के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का पैदल निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से निम्नलिखित 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
- संजय चौहान – पुलिस उपाधीक्षक, ज्वालापुर।
- शिशुपाल सिंह नेगी – पुलिस उपाधीक्षक, नगर।
- गोविंद कुमार – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली खानपुर।
- शहजाद अली – उपनिरीक्षक, कोतवाली लक्सर।
- सुधांशु कौशिक – उपनिरीक्षक, कोतवाली रानीपुर।
- सोनू कुमार – हेड कांस्टेबल, कोतवाली कलियर।
- मंगल सिंह – हेड कांस्टेबल, कोतवाली कलियर।
- नरेंद्र नेगी – हेड कांस्टेबल, साइबर सेल।
- मुकेश कुमार – हेड कांस्टेबल, कोतवाली लक्सर।
- अंकित रावत – हेड कांस्टेबल, डीसीआरबी।
- राकेश कुमार – हेड कांस्टेबल, कोतवाली गंगनहर।
- हर्ष उनियाल – कांस्टेबल, सीसीटीएनएस।
- नितिन कुमार – कांस्टेबल, कोतवाली गंगनहर।
- मौ. आबिद – कांस्टेबल, कोतवाली मंगलौर।
- अर्जुन सिंह – फायर सर्विस चालक, सिडकुल।
- दीपक चंद – कांस्टेबल चालक, एएनटीएफ।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सहित तमाम अधिकारी रहे मौजूद
आयोजित परेड एवं सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक संचार सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
थाना-कार्यालयों में भी ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना एवं कार्यालयों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश की सेवा में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग ने एकजुटता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



