हरिद्वार

लक्सर पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश : SSP नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में सघन चेकिंग का असर, 3 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। सघन चेकिंग अभियान के दौरान लक्सर पुलिस ने 03 आरोपियों को अवैध असलहों सहित गिरफ्तार किया, जो 10 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर हत्या की योजना बनाकर क्षेत्र में पहुंचे थे।
प्रकरण में वादी प्रवीण कुमार निवासी हबीबपुर कुड़ी द्वारा 19 अप्रैल 2026 को फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर मुकदमा संख्या 364/26 धारा 308(5) BNS में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान रायसी क्षेत्र में सघन चेकिंग के बीच संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके पर दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी विकास उर्फ ठाकुर ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी आशिफ के माध्यम से वादी से ₹10 लाख की फिरौती की मांग करवाई थी। रकम न मिलने पर तीनों आरोपी मिलकर हत्या की साजिश रच रहे थे।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों का असर साफ दिखाई दिया, वहीं लक्सर पुलिस टीम की मुस्तैदी से एक गंभीर वारदात टल गई।
गिरफ्तार आरोपी
विकास उर्फ ठाकुर पुत्र मदन, निवासी हबीबपुर कुड़ी, लक्सर
आशिफ पुत्र नजाकत, निवासी समीपुर, बिजनौर (उ.प्र.)
मुराद अली पुत्र मोनिस अहमद, निवासी हबीबपुर कुड़ी, लक्सर
बरामदगी
02 अवैध तमंचे (315 बोर)
04 जिंदा कारतूस
02 मोबाइल फोन
01 मोटरसाइकिल (Hero HF Deluxe)
पुलिस टीम
व0उ0नि0 नितिन चौहान, उपनिरीक्षक अजय कुमार सहित पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साजिश को विफल किया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!