
हरिद्वार जनपद में ईद-उल-फितर का पावन पर्व इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जनपद के ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में शनिवार को सुबह से ही ईद की रौनक देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में एकत्रित होकर विशेष नमाज अदा की और देश में अमन, शांति व भाईचारे की मजबूती के लिए दुआएं मांगीं।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं। पूरे गांव में प्रेम, सौहार्द और एकता का अनूठा माहौल देखने को मिला, जिसने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर अफजल अंसारी एडवोकेट, मासूम अली एडवोकेट, हाफिज शादाब, जिशान, नदीम, जान आलम, अलीनवाज प्रधान, जावेद आलम, अरशद, कमरूल हक, महताब, आजम, साहिब, सद्दाम, शाहनवाज, पोपिन राणा, सोनू कश्यप, महेंद्र प्रधान, विनोद, सोनी, प्रवीण, श्याम सिंह, जोगिंदर, योगेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सादगी, अनुशासन और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा, जो समाज में एकता और सद्भाव का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।



