उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

एसएसपी हरिद्वार के सख्त निर्देशों पर ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई, जानलेवा चाइनीज़ मांझा बेचने वालों पर कसा शिकंजा

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने जानलेवा चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 133 गट्टू अवैध चाइनीज़ मांझा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में ज्वालापुर क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला लोधा मंडी, मेहतान में एक बंद कमरे में भारी मात्रा में चाइनीज़ मांझा रखे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब, निवासी मोहल्ला लोधा मंडी, मेहतान बताया। तलाशी के दौरान कमरे से दो प्लास्टिक के कट्टों में भरा 133 गट्टू चाइनीज़ मांझा बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही सील कर लिया गया।
इस मामले में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 64/2026 धारा 125 व 223 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध चाइनीज़ मांझा बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!