
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गंगा नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गांग नहर से बाहर निकल कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

कनखल थानअध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना मिली पंजाबी क्षेत्र के सामने गंगा नहर में एक शव अटका हुआ पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस की मदद से शव को गांग नहर से बाहर निकाला कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।शव 15 से 20 दिन पुराना है। शव पानी में फुल कर गलना शुरू हो गया है।। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है।पीछे से भेकर आया है। मृतक महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया है।