उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

इस बार नही चलेगा सम्बद्धता का खेल, जुगाडू इंस्पेक्टर और दरोगाओ को चढ़ना पड़ेगा पहाड़, आईजी ने किया स्पष्ट!

गुणा-भाग में लगे पुलिस कर्मियों को मुख्यालय के सख्त आदेश और आईजी रेंज करन सिंह नगन्याल की बात से लग सकता है झटका... 

देहरादून। बीती रात ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद से कुछ जुगाड़ू पुलिस कर्मी अपना ट्रांसफर रुकवाने की जद्दोजहद में लग गए हैं। वही, सम्बद्धता वाले खेल के माहिर कुछ इंस्पेक्टर और दरोगा भी गोटी फिट करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। लेकिन इस बार प्रदेश पुलिस मुखिया के सख्त निर्देश के चलते ट्रांसफर हुए पुलिस कर्मियों को पहाड़ चढ़ना पड़ेगा। आईजी रेंज करन सिंह नगन्याल ने भी यह स्पष्ट कर दिया है। आईजी की बात से ट्रांसफर रुकवाने के गुणा-भाग में लगे पुलिस कर्मियों को झटका लग सकता है।

फ़ाइल फोटो। डीजीपी अभिनव कुमार।

जानकारी के अनुसार मैदानी जनपदो में कुछ पुलिस कर्मी ऐसे ही जो पहाड़ नही चढ़ना चाहते है। साथ ही कोई ना कोई मज़बूरी दिखा क़र ट्रांसफर रुकवाने में कामयाब रहते है। यहां तक कि कुछ जुगाडू दरोगा और इंस्पेक्टर पहाड़ पर पोस्टिंग लेकर खुद को देहरादून (STF, CID, Cyber Sell, Vigilanes) में सम्बद्ध पाने में सफल हो जाते है। लेकिन इस बार उनका यह यह खेल नही चल सकेगा। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के सख्त आदेश के बाद ट्रांसफर हुए सभी पुलिस कर्मियों को पहाड़ चढ़ना ही पड़ेगा। आईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल द्वारा भी यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी पुलिस कर्मी को नही रोका जाएगा।

फ़ाइल फोटो: आईजी रेंज, करन सिंह नगन्याल।

यह स्पष्ट क़र देता हूँ कि इस बार किसी को भी रोका नही जाएगा। मुख्यालय के भी आदेश है, कि किसी को ना रोका जाए। अब सम्बद्ध भी नही किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को इस बार पहाड़ चढ़ना ही होगा।

~ आईजी गढ़वाल रेंज, करन सिंह नगन्याल।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!