उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंचम्पावतदेहरादून

कामयाबी: हेरोइन तस्कर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, करीब 20 लाख की कीमत की हेरोइन व तमँचा बरामद!

कप्तान अजय गणपति के नशा तस्करों के खिलाफ प्रहार अभियान में चंपावत पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई... 

चंपावत। कप्तान अजय गणपति के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चंपावत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अब तक कई बड़े नशा तस्करों को जेल भेज चुकी है। एक बार फ़िर कप्तान की सख्त तेवर के बाद थाना बनबसा व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद कुमाऊ के एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज क़र जेल भेज दिया है। चंपावत पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई से प्रदेश भर में प्रशंसा हो रही है।

मामले का खुलासा करते हुए चंपावत के पुलिस कप्तान अजय गणपति ने बताया कि जनपदभर की पुलिस को नशा तस्करों की गिरफ्तारी व नशे को समाप्त करने के उद्देश्य से सख्त हिदायत दी गई है। इसी क्रम में अलग-अलग टीमों का भी गठन किया गया है। सोमवार को थानाध्यक्ष बनबसा सुरेंद्र सिंह कोरंगा व एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए चेकिंग के दौरान एक बाइक स्वार को चकरपुर से बनबसा की और जाते हुए रोका। तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा।

ज़ब पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो बाइक स्वार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाइक स्वार पांव में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको उपजिला अस्पताल टनकपुर लें जाकर भर्ती कराया गया। इस दौरान गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 190.02 ग्राम हेरोइन व तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज क़र लिया है।

पुलिस टीम में:- 

1. सुरेन्द्र सिंह कोरंगा (थानाध्यक्ष बनबसा)

2. लक्ष्मण सिंह बिष्ट (प्रभारी एसओजी चम्पावत)

3. जितेन्द्र सिंह बिष्ट (थाना बनबसा)

4. हे0कानि0 गणेश सिंह (एसओजी)

5. हे.का. मतलूब खान (एसओजी)

6. हे0कानि0 महेन्द्र सिंह डंगलाव (एसओजी

7. कानि0 ललित कुमार (थाना बनबसा)

8. कानि0 जगदीश कन्याल (थाना बनबसा)

9. कानि0 अनिल कुमार (थाना बनबसा)

10. कानि0 रविन्द्र वर्मन (थाना बनबसा)

11. कानि0 उमेश राज (एसओजी)

12. कानि0 गिरीश भट्ट (एसओजी)

13. कानि0 नवल किशोर (एसओजी)

14. कानि0 चालक अनिल कुमार (थाना बनबसा)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!