उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

वार्ड 44 में पार्षद अहसान अंसारी के निर्देशन में चला विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार।वार्ड संख्या 44 त्रिमूर्ति नगर में पार्षद अहसान अंसारी के दिशा-निर्देशन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह एवं पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल के नेतृत्व में पर्यावरण मित्र राजकुमारी, रवि, आदित्य सहित अन्य कर्मचारियों ने क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना उनका प्रमुख उद्देश्य है और सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में नगर आयुक्त द्वारा त्रिमूर्ति नगर के भ्रमण के दौरान सड़क पर जमा गंदगी को लेकर नाराजगी जताई गई थी, जिसके बाद विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

पार्षद अहसान अंसारी ने क्षेत्रवासियों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की और कहा कि जनसहयोग से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!