उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार
Trending

हरिद्वार पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस ने एक को किया ढ़ेर दूसरा फरार

हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गोली मारकर ढेर कर दिया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।
बीते 1 सितंबर को हरिद्वार के श्री बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती डाल दी थी जिसके बाद से लगातार हरिद्वार पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में बदमाशों की तलाश में डेरा डाले हुए थी। रविवार देर रात पुलिस को बदमाशों के बहादराबाद में होने की सूचना मिली जिस पर तुरंत पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को गोली मार दी जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। गोली लगे बदमाश को अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बदमाश श्री बालाजी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े डकैती डालने वाले बदमाशों में से एक है। मौके पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात स्वप्न किशोर, सहित आलाधिकारी मौजूद हैं। फरार बदमाश की तलाश जारी है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!