एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

दहशत:भूतनी,पिछल पावड़ी के होने की आशंका में फैल रही दहशत,रात में घर से बाहर निकलने से डर रहे युवा!

हरिद्वार। ज्वालापुर उपनगरी और उससे सटे आसपास के ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैल रही भूतनी की अफवाह ने दहशत पैदा कर दी है। यह भूतनी के नाम की ही दहशत है कि युवा और बच्चे एकांत में घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

फ़ाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार सराय-एकड़ जैसे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से फैली भूतनी और पिछल पावड़ी(उल्टे पंजे वाली कथित भूतनी) की यह अफवाह अब ज्वालापुर के अधिकांश मोहल्लो में तेजी से फैल चुकी है। सबसे ज्यादा दहशत का माहौल पांडेवाला, चोर गली की ओर पैदा हो रही है। वहीं कुछ सुधी नागरिकों ने इन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा है कि भूतनी या पिछल पावड़ी जैसा कुछ नहीं है और डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। दस्तक न्यूज ने चोर गली इलाके में आधी रात को घूमकर इस मामले की सत्यता जानने की कोशिश की तो भूतनी या पिछल पावड़ी जैसा कोई मामला सामने नहीं आया। जिस कारण ये दावा अफवाह से इतर कुछ भी नहीं निकला।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!