Blog

वैश्य समाज महिला वाहिनी ने किया करवा चौथ कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार: बुधवार को मध्य हरिद्वार द्वारा करवा चौथ का कार्यक्रम अत्यन्त धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला वाहिनी की अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। वैश्य बंधु समाज, मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गयी। विदित हो कि महिला वाहिनी के अध्यक्ष की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है।


इससे पूर्व समाज की महिलाओं द्वारा करवा चौथ का कार्यक्रम बड़े हर्षोउत्लास के साथ मनाया गया, जिसमें अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं गेम्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता एवं महामंत्री राजीव गुप्ता ने समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होने कहा कि महिलाएं परिवार बनाती हैख् परिवार घर बनाता है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। इस अवसर पर संरक्षक अरूणा बंसल एवं नरेश रानी गर्ग ने करवा चौथ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है, जिसमें पति की दीर्घायु और मंगल कामना की जाती है। उन्होने कहा कि हिन्दु महिलाओं के लिए इस पर्व का जीवन में विशेष महत्तव है। यह पर्व रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है।
महिला वाहिनी की अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने समस्त मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे एकजुटता के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होने कहा कि महिला वाहिनी में सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा तथा महिला वाहिनी समय समय पर सामाजिक गतिविधियां संचालित करेगी।
महिला वाहिनी के विस्तार में संरक्षक पद पर अरूणा बंसल, नरेश रानी गर्ग, वंदना गुप्ता, मीरा जैन एवं प्रीति गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर अलका अग्रवाल, वर्षा गुप्ता एवं अलका अग्रवाल, महामंत्री पद पर प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर आंचल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर आयूषि अग्रवाल एवं रागिनी अग्रवाल, प्रचार मंत्री पद पर अर्चना, मीडिया प्रभारी पद पर पूर्णिमा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य गौरी गर्ग, प्रतिमा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल एवं जूली अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!