ब्रेकिंग…दो दिनों से चले आ रहे विवाद के बाद युवकों के दो ग्रुपों में संघर्ष, आगजनी का वीडियो वायरल!
मामूली कहासुनी के बाद बढ़ा झगड़ा, दोनों युवकों के ग्रुप पर मुकदमा दर्ज करने में जुटी पुलिस!

हरिद्वार। मामूली कहा-सुनी को लेकर दो गाँवो के युवकों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगडे ने आगजनी का रूप ले लिया। एक ग्रुप के युवकों ने दूसरे ग्रुप की गाड़ियों में भी आग लगा दी। वही, श्यामपुर पुलिस दोनों ग्रुप के युवाओ के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों से युवकों में जातिए संघर्ष की घटनाए सामने आ रही थी। जिसके बाद जिम्मेदार लोगो द्वारा भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया था।

जानकारी के अनुसार थाना श्यामपुर क्षेत्र के श्यामपुर गांव में गुरुवार रात 9 बजे करीब श्यामपुर और कांगड़ी के युवकों के ग्रुप में चले आ रहे विवाद के बाद मामूली कहा-सुनी को लेकर युवकों के दो ग्रुप आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों में जमकर हाथपाई हो गई। हाथपाई के बाद एक ग्रुप के युवकों ने बाइको में आग लगा दी और देखते ही देखते झगड़ा आगजनी में बदल गया।
जिसके बाद मौक़े पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने मामले को शांत कराया। घटना की वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व में युवकों के झगडे को क्षेत्र के सामाजिक व जिम्मेदार लोगों द्वारा सुलझाने का भी प्रयास किया गया था। वही, थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षो के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। मामले को शांत करा दिया गया है। युवकों ने कुछ वाहनो में आग लगाई है।