उत्तराखंडहरिद्वार

कामयाबी:स्मैक तस्करी करते श्यामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों की कमर तोड़ने में जुटी श्यामपुर पुलिस!

 

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशामुक्त करने व नशा तस्करों की लगाम कसने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मातहतों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं एवं समय-समय पर ली जाने वाली मीटिंग में भी इस संदर्भ में चर्चा होती है। इसी कड़ी में जनपद की श्यामपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है

 

नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20-11-2024 को पूरे जनपद में कप्तान के आदेश पर रोजाना की जा रही बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों, संदिग्धों की नियमित चैकिंग/गश्त के दौरान चण्डीघाट क्षेत्र स्थित नीलेश्वर मंदिर के पास हाईवे से 01 संदिग्ध बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल सवार शांतनु कुमार के कब्जे से 30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की जिसकी बाजारु कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

 

श्यामपुर पुलिस द्वारा नशा तस्कर शांतनु कुमार से की गई पूछताछ में सामने आया कि ये खेप उसने नगीना निवासी व्यक्ति राहुल चौधरी से ली थी और सप्लाई देने देहरादून जा रहा था।

 

बरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की गंभीर धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

*ड्रग पैडलर का खंगाला जा रहा डाटा-*

 

पुलिस द्वारा अब तक की गई पड़ताल में बतौर सप्लायर नगीना निवासी राहुल चौधरी का नाम सामने आया है। दर्ज मुकदमें में राहुल चौधरी को वांछित के तौर पर नामजद कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

श्यामपुर पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई को लेकर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई है।

शांतनु कुमार सैनी पुत्र स्व0 राजेन्द्र कुमार सैनी निवासी जीतपुर पडली, नगीना जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र-23 वर्ष जिससे1- स्मैक – 30 ग्राम (बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये)2- मोटरसाइकिल – 01 (अपाची बिना नंबर) बरामद हुई।वहीं दूसरी ओर फरार आरोपी राहुल चौधरी पुत्र जोगिंदर निवासी नेमतपुर पोस्ट जौनपुर पडली थाना किरतपुर जिला बिजनौर के खिलाफ जांच के दौरान आपराधिक मुकदमे दर्ज होने सामने आए हैं जिसमें श्यामपुर थाने में(1) मु. अ. स. 134/2020 धारा 8/21/60/29 NDPS एक्ट व 188,270 IPC थाना श्यामपुर (उस वक्त अभियुक्त राहुल के कब्जे से 602 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपए है)(2) मु. अ. स. 211/22 धारा 8/21/27/60 NDPS act PS रायपुर देहरादून (लगभग 100 ग्राम स्मैक अनुमानित कीमत 1 करोड़)(3) मु. अ. स. 420/19 धारा 307 IPC PS नगीना (4) मु. अ. स. 458/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट ps नगीना उत्तर प्रदेश हैं।

आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,उ0नि0 विक्रम सिह बिष्ट,हे0का0 अनिल कुमार,का0 अनिल रावत शामिल रहे।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!