Blog

निलंबित : दशहरा मेले में पत्रकार को धक्के देने वाले दरोगा पर कार्यवाही, कप्तान ने किया निलंबित

पत्रकार से दशहरा मेले के दौरान बत्तमीज़ी करना एसओजी में तैनात दरोगा हर्ष अरोड़ा को महंगा पड़ गया। मेले के दौरान दरोगा के कारनामे के वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कप्तान अजय सिंह में पहले तो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया उसके बाद बुधवार शाम हर्ष अरोड़ा को निलंबित कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दशहरा मेले में मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग आए थे। वहां पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात थी। इनमें एसओजी में तैनात दरोगा हर्ष अरोड़ा की भी ड्यूटी लगी थी। शहर के एक पत्रकार भी कवरेज पर पहुंचे थे। कुछ अन्य मीडियाकर्मी भी वहां पर खड़े हुए थे। इसी बीच पत्रकार ने अंदर जाने की बात की तो दरोगा पत्रकार से बदसलूकी करने लगा। पत्रकार ने अपना परिचय भी दिया। इस पर दरोगा हर्ष अरोड़ा और ज्यादा गुस्सा हो गए। एक नहीं बल्कि कई बार धक्का देते हुए पत्रकार को काफी दूर तक ले गए। इसी बीच वहां तैनात रहे एसएचओ डालनवाला राजेश साह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें संभाला।
घटना की वीडियो शाम से ही वायरल होने लगी। कप्तान अजय सिंह ने इस मामले का संज्ञान लेकर दरोगा हर्ष अरोड़ा को लाइन हाजिर कर जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी। इसके बाद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी और भूपेंद्र कंडारी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिला। वहां पर उन्होंने इस घटना पर रोष जताया और दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर डीजीपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद डीजीपी ने देहरादून कप्तान को दरोगा को तत्काल निलंबित करने और तीन दिन में जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कप्तान ने शाम के वक्त दरोगा हर्ष अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!