मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के एक क्लिक से 7.56 लाख पेंशनर्स को ₹111.82 करोड़ की सौगात

देहरादून। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक क्लिक के माध्यम से विभिन्न राज्य पोषित योजनाओं से आच्छादित 7,56,682 पेंशनर्स के खातों में ₹111 करोड़ 82 लाख 52 हजार की राशि माह अप्रैल की पेंशन के रूप में सीधे हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की यह पहल पारदर्शिता और तकनीक के बेहतर उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।
इसी क्रम में प्रतिवर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक संबल मिल सके।
प्रदेश सरकार की तकनीक आधारित व्यवस्था यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।



