उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादूनहरिद्वार

उत्तराखंड मण्डी समिति कर्मचारी संघ की बैठक में निर्विरोध चुने गए पांच पदाधिकारी

लवकेश गिरी बने गढ़वाल मंडल के मण्डलीय अध्यक्ष...

हमज़ा राव।

हरिद्वार। उत्तराखंड मण्डी समिति कर्मचारी संघ की बैठक में गढ़वाल मण्डल की मण्डलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के पांच पदों पर पांच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिसमें हरिद्वार कृषि उत्पादन मंडी समिति यूनियन के सचिव लवकेश गिरी मण्डलीय अध्यक्ष चुने गए। मण्डलीय कार्यकारिणी के गठन से पहले संगठन के सदस्यों से जुडी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। साथ ही बैठक में कई बिंदुओं पर निर्णय लिए गए।

रविवार को नवीन मण्डी स्थल हरिद्वार यूनियन में उत्तराखंड मण्डी समिति कर्मचारी संघ के संरक्षक ओमप्रकाश व अध्यक्ष चंद्रशेखर सहित अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में गढ़वाल मण्डल की मण्डलीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में गढ़वाल मण्डल की समस्त मण्डी समितियों के इकाई पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रतिभाग किया। मण्डलीय कार्यकारिणी गठन से पहले संगठन के सदस्यों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई एवं कई बिंदुओं पर भी निर्णय लिए गए। जिसके बाद प्रांतीय कार्यकारिणी के पांच पदों पर पदाधिकारियो निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें लवकेश गिरी को मण्डलीय अध्यक्ष, परमवीर सिंह को मण्डलीय उपाध्यक्ष, शल्फी को मंत्री, यदुवीर सिंह रावत को कोषाध्यक्ष व पंकज राज शाह को संगठन मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को प्रांतीय महामंत्री पूरन सिंह ने शपथ दिलाई। बैठक में संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!