Blog

17 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। वायु सेना में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री को हवस का शिकार बनाया है जिसके सूचना नाबालिग की माँ ने दून पुलिस को दी है। आरोपी पिता की इस हरकत ने पूरी देवभूमि को शर्मसार कर दिया है। बता दें की मामला देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार वायु सेना कर्मचारी धन बहादुर ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया और फिर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। बार-बार की गई पिता की इन हरकतो से परेशान होकर बेटी ने यह बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को धारा 376/377 और पोस्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वायु सेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसे न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है। यहां पर एक गांव की महिला ने अपने पति धन बहादुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। महिला के अनुसार, उनका पति वायु सेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। परिवार में उनकी एक 17 वर्ष की बेटी और दो छोटे बेटे हैं। बेटी बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है और वर्तमान में एनडीए की कोचिंग भी कर रही है। महिला ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उसके पति ने 17 वर्षीय बेटी के साथ गलत हरकत की। इससे पहले उसे डराया-धमकाया। जब वह परेशान हो गई तो उसने यह बात उन्हें बताई।
जानकारी के अनुसार एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि महिला की सूचना पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसने पहले भी इस तरह की हरकत अपनी बेटी के साथ की थी।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Arif Ansari

Chief Editor Dastak 24x7 News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!