बड़ी कार्यवाही: उत्तराखंड विजिलेंस ने रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी को दबोचा
हरिद्वार। रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार शिकंजा कस रही उत्तराखंड विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार पुलिस मॉडर्न स्कूल 40वीं वाहिनी के मान्यता नवीनीकरण के नाम पर 20000 रिश्वत मांग रहे खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौड़ और प्रभारी बीआरसी मुकेश को देहरादून से आई विजिलेंस टीम द्वारा 20000 की रिश्वत लेते हरिद्वार से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर की पत्नी रीना राठौर उत्तराखंड पुलिस में सीओ के पद पर तैनात है, रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बृजपाल सिंह राठौर की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया तो वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग में भी कानाफूसी का दौर शुरू हो गया। रिश्वत प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी सीओ के पति की गिरफ्तारी को उत्तराखंड विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।



